भीलवाड़ा

चिकित्सा संस्थानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Feb 14, 2024
चिकित्सा संस्थानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। आपातकालीन कक्ष, ट्रॉमा व ऑब्जरवेशन वार्ड, एक्सरे कक्ष, ईसीजी, ब्लड सैंपल कलेक्शन रूम, फिजियोथैरेपी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर आदि का निरीक्षण कर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने सफाई व्यवस्था को अच्छा बताया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण गौड़ ने कलक्टर को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलक्टर ने अस्पताल में टॉयलेट की सफाई कराने व मरीजों की भीड़ नहीं रखने, एक्सरे कक्ष के बाहर लाइन की व्यवस्था कर भीड़ नहीं रखने, ऑर्थोपेडिक आउटडोर में मरीजों के बैठने के लिए चेयर्स लगाने, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच कमरे के बाहर भीड़ नहीं रखने, यहां टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने मरीजों से बातचीत भी की। उनसे इलाज के बारे में जाना। एडीएम सिटी वंदना खोरवाल, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, उप नियंत्रक डॉ. देवकिशन सरगरा, डॉ सुरेंद्र मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मुकुटराजसिंह शक्तावत, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Published on:
14 Feb 2024 08:58 pm
Also Read
View All