भीलवाड़ा

गार्गी पुरस्कार: आवेदन अब विद्यालय स्तर पर, नहीं जाना पड़ेगा ई-मित्र पर

पोर्टल पर होगी पूरी आवेदन प्रक्रिया
2 min read
Nov 29, 2025
Gargi Award: Applications now at school level, no need to go to e-Mitra
Gargi Award: Applications now at school level, no need to go to e-Mitra

शिक्षा विभाग ने गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार को लेकर बालिकाओं को राहत दी है। अब इन दोनों पुरस्कारों के लिए छात्राओं को ई-मित्र केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छात्राएं विद्यालय स्तर पर ही आवेदन कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। गार्गी पुरस्कार की प्रथम और द्वितीय किश्त के तीन हजार रुपए सीधे बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।

फाउंडेशन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पुरस्कार के आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर निर्धारित टैब के माध्यम से भरे जाएंगे। गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी। जिन्होंने माध्यमिक और प्रवेशिका परीक्षा 2025 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों और वर्तमान में कक्षा 11 में नियमित अध्ययनरत हों। पात्र छात्राओं को तीन हजार रुपए और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। द्वितीय किस्त के लिए वे छात्राएं पात्र होंगी जिन्होंने 2024 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों और इस समय कक्षा 12 में अध्ययनरत हो। इसी प्रकार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को पांच हजार रुपए का बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

सभी डेटा एक जैसा होना आवश्यक

आवेदन से पूर्व शाला दर्पण प्रपत्र-9 में जन आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन संभव नहीं होगा। साथ ही 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, परिवार जन आधार और पोर्टल पर दर्ज छात्रा का नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और जेंडर सभी जानकारी एक समान होना आवश्यक है।

ई-मित्र केन्द्र पर नहीं जाना पड़ेगा

गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए अब किसी भी छात्रा को ई-मित्र या किसी अन्य केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सभी आवेदन पोर्टल के माध्यम से विद्यालय से ही भरे जाएंगे। पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन करने पर स्कीम और सत्र का चयन करते ही पात्र छात्राओं की सूची स्वत: प्रदर्शित हो जाएगी। केवल एपली पर क्लिक करने से आवेदन पूरा हो जाएगा। यदि कोई पात्र छात्रा सूची में दिखाई नहीं दे रही है तो विद्यालय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं या 12वीं का रोल नंबर दर्ज कर जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

Updated on:
29 Nov 2025 09:51 am
Published on:
29 Nov 2025 09:51 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट