भीलवाड़ा

बाइक पार्किंग को लेकर पडोसियों में झगड़ा, कर्मचारी पर चाकू से हमला, इलाके में दहशत

आजाद मोहल्ले में सोमवार शाम को मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर दो पडोसियों में झगड़ा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 10:31 PM IST
knife attack bike parking in bhilwara
knife attack bike parking in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के आजाद मोहल्ले में सोमवार शाम को मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर दो पडोसियों में झगड़ा हो गया। तैश में पडोसी ने दुकान पर कार्यरत कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी से इलाके में दहशत फैल गई। घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीमगंज थाना पुलिस ने हमले का मामला दर्ज कर लिया।

थानाधिकारी दिनेश जीवनानी के अनुसार आजाद मोहल्ला में तस्वारिया निवासी गोवर्धन जाट दुकान पर काम करता है। दुकान के सामने रहने वाले पडोसी देवेन्द्र बूलिया से बाइक पार्र्किंग को लेकर सोमवार सुबह झगड़ा हो गया था। जैसे-तैसे लोगों ने समझाइश कर के दोनों को शांत किया। इस बीच शाम को दुबारा से दोनों झगड़ पड़े।


झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि देवेन्द्र ने गोवर्धन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे गोवर्धन के कनपट पर वार हुआ। घटना से आसपास के व्यापारी और अन्य लोग हतप्रभ रह गए। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। लहूलुहान हालत में गोवर्धन को एमजीएच ले जाया गया। सूचना पर भीमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

महिला की चेन छीनने के मामले में दो संदिग्ध चढ़े हत्थे

भीलवाड़ा. आजादनगर में तीन दिन पूर्व पार्क में घूमकर मंदिर जा रही हंसा चौधरी के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि आजादनगर के बी सेक्टर निवासी हंसा चौधरी दो महिलाओं के साथ शनिवार शाम कोपार्क में घूमने गई। वहां से तीनों वापस मंदिर लौट रही थी। गौतम आश्रम के निकट दो युवक स्कूटर खड़ा कर बातचीत कर रहे थे। तीनों महिलाओं के आगे निकलते ही एक युवक स्कूटर स्टार्ट कर खड़ा रहा जबकि दूसरा भागकर हंसा के पास गया और पीछे से दो तोला वजनी सोने की चेन छीनकर भागने लगा। हंसा ने चेन को पकड़ ली। आधी चेन को लुटेरा ले गया जबकि आधी हंसा के हाथ में रह गई। घटनाक्रम निकट ही लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट