भीलवाड़ा

सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम की धूम: अभिभावकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, अधिकारियों ने बांटे प्रोग्रेस कार्ड

शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक ने किया भीलवाड़ा के स्कूलों का दौरा; 1 अप्रेल से शुरू होगा नया सत्र
2 min read
Mar 26, 2026
Mega PTAs Create a Buzz in Government Schools: 100% Parental Attendance; Officials Distribute Progress Cards
सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम की धूम: अभिभावकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, अधिकारियों ने बांटे प्रोग्रेस कार्ड

राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आयोजित मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) में शिक्षा के प्रति एक नई अलख देखने को मिली। बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों में भारी उत्साह रहा और स्कूलों में उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। शिक्षा निदेशालय बीकानेर के सहायक निदेशक गुरु प्रसाद भार्गव सहित जिले के आला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों को उनके अभिभावकों के सामने प्रोग्रेस रिपोर्ट और मोमेंटो सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इससे छात्रों के चेहरे खिल उठे। सहायक निदेशक गुरु प्रसाद भार्गव ने महात्मा गांधी विद्यालय भीमगंज, हरनी कलां, कारोई कलां और राउमावि महेंद्रगढ़ (सहाड़ा) का अवलोकन किया। भार्गव ने कहा कि अभिभावकों की उपस्थिति साबित करती है कि वे बच्चों के भविष्य के प्रति बेहद जागरूक हैं।

मुंह मीठा कराकर बांटे प्रोग्रेस कार्ड

डीईओ (माध्यमिक मुख्यालय) राजेंद्र कुमार गग्गड ने जिले के श्रेष्ठ परीक्षा परिणामों पर सभी को बधाई दी। उन्होंने छात्रों का मुंह मीठा करवाकर प्रोग्रेस रिपोर्ट और मोमेंटो वितरित किए तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

1 अप्रेल से नया सत्र, कोई बच्चा प्रवेश से न रहे वंचित

सुवाणा के सीबीईओ रामेश्वर जीनगर ने पीटीएम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि 1 अप्रेल से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र के तहत बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाएं।

गूगल लिंक पर लाइव अपलोड हुई निरीक्षण रिपोर्ट

मेगा पीटीएम की मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा विभाग का पूरा अमला फील्ड में उतरा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी और आरपी सहित तमाम कार्यक्रम अधिकारियों ने अलग-अलग स्कूलों का अवलोकन किया। पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट मौके से ही गूगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड की।

स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत के सान्निध्य में 'मेगापीटीएम' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। संवाद के दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास में विद्यालय, परिवार और समाज की अहम भूमिका है। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के नैतिक मूल्यों, समय के सदुपयोग और उनकी रुचियों पर ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर लगभग 1000 अभिभावकों ने सहभागिता की। कक्षाध्यापकों ने वार्षिक परीक्षा के परिणाम साझा करते हुए अंकतालिकाएं वितरित कीं और आगामी 'प्रवेशोत्सव' की जानकारी दी। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देख अभिभावकों ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजन में उपप्राचार्य अंकिता उपाध्याय, राजेश शर्मा, भैरूलाल नायक व समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Updated on:
26 Mar 2026 09:20 am
Published on:
26 Mar 2026 09:20 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट