भीलवाड़ा

बेटियों की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को चेतावनी

पद्माक्षी और हमारी बेटियां योजना के आवेदन अब 5 अप्रेल तक
2 min read
Mar 26, 2026
Negligence in schemes for daughters will not be tolerated; officials warned.
बेटियों की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को चेतावनी

मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाली राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पद्माक्षी पुरस्कार योजना और मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब वर्ष 2025-26 के लिए इन दोनों योजनाओं के तहत 5 अप्रेल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस बार तिथि बढ़ाने के साथ ही अधिकारियों का पेच भी कस दिया है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन की निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रारम्भिक शिक्षा) मुन्नी मीना ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (मुख्यालय-माध्यमिक) को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों की तय की गई जवाबदेही

विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को पाबंद किया गया है कि निर्धारित तिथि तक हर हाल में पात्र बालिकाओं के आवेदन ऑनलाइन करवाया जाना सुनिश्चित करें। इससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। फाउंडेशन ने अधिकारियों की सीधी जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि अंतिम तिथि तक किसी भी पात्र बालिका का प्रस्ताव यदि ऑनलाइन नहीं किया जाता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित डीईओ की होगी।

बालिका शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर

गौरतलब है कि इन योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार होनहार और जरूरतमंद छात्राओं को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। पूर्व में कई बार विभागीय लेटलतीफी या स्कूलों की लापरवाही के कारण पात्र छात्राएं आवेदन से चूक जाती थीं। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही सख्ती से तय कर दी है, ताकि कोई भी योग्य बेटी अपने हक से वंचित न रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय-माघ्यमिक) राजेन्द्र कुमार गग्गड़ का कहना है कि इस मामले में सभी सीबीईओ व संस्था प्रधान को अवगत करवा दिया है कि वे सरकार के इस आदेश की पालना करें। इसमें किसी तरह का कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

खास बातें

  • - पद्माक्षी और हमारी बेटियां योजना के आवेदन अब 5 अप्रेल तक
  • - बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
  • - कोई भी पात्र छात्रा वंचित रही, तो जिला शिक्षा अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Updated on:
26 Mar 2026 10:05 am
Published on:
26 Mar 2026 10:05 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट