भीलवाड़ा

तिलोली ग्राम पंचायत की जमीन पर किए पौधारोपण पर फिरा पानी

- 14.41 लाख की लागत से की थी मेडबंदी, बाड़बंदी और पौधारोपण

less than 1 minute read
Aug 01, 2025
Plantation done on the land of Tiloli Gram Panchayat was wasted

आसींद क्षेत्र के तिलोली ग्राम पंचायत की करीब 10 बीघा जमीन पर लगे सैंकड़ोंपेड़ों को उखाड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में भीलवाड़ा क्वार्ट्ज फेल्सपार माइका माइन ऑनर एसोसिएशन ने सरपंच लीला देवी के पति विष्णुशंकर आमेटा पर पेड़उखाड़ने का आरोप लगाया है।

वर्ष-2004 में भीलवाड़ा क्वार्ट्ज फेल्सपार माइका माइन ऑनर एसोसिएशन की ओर से यहां जमीन पर काफी संख्या में पौधे लगाए थे। वर्ष-2021-22 में ग्राम पंचायत की ओर से उसी भूमि पर पौधारोपण, मेडबंदी और बाड़बंदी करवाई गई। इस पर लगभग 14.41 लाख रुपए खर्च किए थे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत से ही जमीन लेकर यहां वर्ष-2004 में पौधे लगाए थे। इसका बोर्ड व पत्थर तक लगा है। सरपंच पति ने सभी पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ कर एक तरफ रख दिए। ऊपर से उन पर झाडि़या व अंग्रेजी बबूल डाल दिए ताकि किसी को नजर नहीं आए। उधर इस संबंध में सरपंच पति विष्णुशंकर आमेटा ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर केवल सूखे पेड़, झाड़ियां और बिलायती बबूल थे, जिन्हें हटाया गया। हाल ही में स्कूल और पंचायत के सहयोग से 1300 नए पौधे लगाए गए हैं।

Published on:
01 Aug 2025 09:12 am
Also Read
View All

अगली खबर