भीलवाड़ा

कोठारी के ‘पेटे’ पर पुलिस का प्रहार: अवैध बजरी से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

भीलवाड़ा जिले में बेखौफ हो चुके बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। कोठारी नदी का सीना चीरकर किए जा रहे अवैध खनन पर बीती रात पुलिस ने बड़ी ‘स्ट्राइक’ की। रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ 9 ट्रैक्टरों को जब्त कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया […]

2 min read
Feb 11, 2026
Police attack Kothari's 'belly': 9 tractors filled with illegal gravel seized, mafia in panic
  • आधी रात को 'रेड': शिकायतों के बाद डिप्टी सदर की अगुवाई में कार्रवाई, 7 लोग भी पकड़े गए
  • अब भी बड़लियास, मंगरोप, हमीरगढ़, बीगोद, आकोला क्षेत्र से निकल रही अवैध बजरी भरे वाहन

भीलवाड़ा जिले में बेखौफ हो चुके बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। कोठारी नदी का सीना चीरकर किए जा रहे अवैध खनन पर बीती रात पुलिस ने बड़ी 'स्ट्राइक' की। रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ 9 ट्रैक्टरों को जब्त कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से बजरी माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सदर माधव उपाध्याय ने किया। पुलिस ने जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा करवाकर खनिज विभाग को रिपोर्ट भेज दी है, ताकि आगे की पेनाल्टी की कार्रवाई की जा सके।

पनोतिया-नथुनिया के बीच चल रहा था 'खेल'

पुलिस के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पनोतिया और नथुनिया गांव के बीच कोठारी नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने बीती रात जाल बिछाया। जैसे ही माफिया बजरी भरकर ट्रैक्टरों को नदी से बाहर ला रहे थे, आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दे दी। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मौके से बजरी से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त कर लिए।

इन पर भी शिकंजा

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध खनन और परिवहन में लिप्त 7 लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि ये बजरी कहां सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

खनिजों की लूट पर 'खाकी' सख्त

कोठारी नदी क्षेत्र में बजरी माफिया पुलिस और प्रशासन को लगातार चुनौती दे रहे थे। रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टर नदी के पेटे से बजरी निकाल रहे थे। जिन्हें जब्त किए गए है। हालांकि जिले के बड़लियास, मंगरोप, हमीरगढ़, काछोला, बीगोद समेत अन्य थाना क्षेत्रों से भी अवैध बजरी का परिवहन हो रहा है। जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में तो बेडच नदी से एमबीसी के जवानों के सामने से बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रोली व डंपर निकल रहे हैं। लेकिन पुलिस वहां कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

Published on:
11 Feb 2026 09:37 am
Also Read
View All

अगली खबर