भीलवाड़ा

राजू फौजी का गुर्गा जालोर से चढ़ा हत्थे, पैर पर गोली मारकर पकड़ा

जिले के कोटड़ी और रायला में फायरिंग कर दो सिपाहियों की जान लेने वाले एक लाख के इनामी बदमाश पाबूराम गोरसिया को शनिवार तड़के जालोर जिले के भाटिप में पुलिस ने धरदबोचा। गैंगस्टर राजू फौजी का खास गुर्गे पाबू ने इस दौरान भीलवाड़ा पुलिस पर गोलियां दागी। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
Raju Fauji's henchman climbed from Jalore, caught by shooting on the l
Raju Fauji's henchman climbed from Jalore, caught by shooting on the l

भीलवाड़ा. जिले के कोटड़ी और रायला में फायरिंग कर दो सिपाहियों की जान लेने वाले एक लाख के इनामी बदमाश पाबूराम गोरसिया को शनिवार तड़के जालोर जिले के भाटिप में पुलिस ने धरदबोचा। गैंगस्टर राजू फौजी का खास गुर्गे पाबू ने इस दौरान भीलवाड़ा पुलिस पर गोलियां दागी। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया। पाबू का पाली में इलाज चल रहा है। आरोपी बुआ की बेटी के खेत स्थित घर में शरण लिए था। भीलवाड़ा के साथ जालोर और बाड़मेर पुलिस का पाबू को दबोचने में सहयोग रहा। इस मामले में राजू फौजी फरार है।
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जालोर के भाडवी निवासी पाबूराम गोरसिया (जाट) के जालोर के भाटिप में छिपे होने की जानकारी मिली थी। रायला थानाप्रभारी गजराज चौधरी, माण्डल थानाप्रभारी राजेन्द्र गोदारा और उपनिरीक्षक सुरजीत के साथ बाड़मेर और जालोर पुलिस ने जाल बुना। पाबूराम की बुआ की बेटी भाटिप में रहती है। उसका गांव से बाहर खेत पर घर है। रात में पाबू छत पर सोया था। शुक्रवार रात बारह बजे से पुलिस ने खेत की घेराबंदी की। तड़के साढ़े तीन बजे पुलिसकर्मी दीवार फांद छत पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने जाते ही पाबू पर पिस्टल तानी और समर्पण करने को कहा। पुलिस को देख तकिए किनारे रखी पिस्टल से पाबू ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मी पहले से तैयार थे। पाबू पुलिस पर फायर करते भागने लगा। उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

Published on:
07 Aug 2021 10:01 pm