भीलवाड़ा

कंटेनर में पिकअप घुसने से चालक की मौत, एक गम्भीर घायल

बाइपास की पुलिया के निकट आगे चल रहे कंटेनर में पिकअपघुसने से चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया

2 min read
Road accident in bhilwara

गुलाबपुरा।

ये भी पढ़ें

परिवार गया इंदौर में, सूने मकान से सवा लाख की नकदी समेत लाखों का माल पार

क्षेत्र के बाइपास की पुलिया के निकट आगे चल रहे कंटेनर में पिकअप जीप घुसने से चालक की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया।

थानाधिकारी सतीशचंद मीणा ने बताया की पिकअप में गुटखा भरकर गुलाबपुरा से भीलवाड़ा की ओर आ रही थी। गुलाबपुरा बाइपास पर नवनिर्मित ओवरब्रिज पर आगे चल रहे कंटेनर चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से पिकअप अंदर घुस गई।

पिकअप चालक शास्त्रीनगर (भीलवाड़ा) निवासी फूलचंद जीनगर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार आजादनगर निवासी ऋषभ छीपा घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया।

पेड़ से गिरे बालक की मौत

कोटड़ी. क्षेत्र के रेडवास के कीरो का झोपड़ा में पेड़ से गिरने से बालक की मौत हो गई। कोटड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी भंवरसिंह गौड़ ने बताया कि कीरो का झोपड़ा रेडवास निवासी भैरूलाल कीर (11) सिर के बल पेड़ से गिर गया। इससे सिर में गम्भीर चोट लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

छत पर सोते रह गए कर्मचारी, पम्प से 34 हजार पार

भीलवाड़ा. शहर के निकट बड़ा महुआ गांव में रविवार रात को पेट्रोल पम्प के दफ्तर का ताला तोड़कर चोर ३४ हजार रुपए पार कर ले गए। जिस समय वारदात हुई उस समय पम्प कर्मचारी छत पर सोए हुए थे। इस सम्बंध में सदर थाने में रिपोर्ट दी गई।
पुलिस के अनुसार बड़ा महुआ गांव में पेट्रोल पम्प के दफ्तर का रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया। गल्ले में रखी नकदी पार कर ले गए। छत पर सोए कर्मचारियों को सोमवार सुबह जाग होने पर भनक लगी।

ये भी पढ़ें

सांसद बहेडि़या के घर पहुंची मुख्यमंत्री, सांत्‍वना देने के बाद मां को याद करते हुए हुई भावुक

Published on:
28 May 2018 10:48 pm
Also Read
View All