भीलवाड़ा

नशे में था चालक, बेकाबू जीप बाइक और कार से टकरा दीवार में घुसी,बाजार में हंगामा

शहर के इन्द्रा मार्केट में रविवार शाम को एक बार लोगों की जान सांसत में आ गई
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 10:20 PM IST
Road accident in bhilwara
Road accident in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के इन्द्रा मार्केट में रविवार शाम को एक बार लोगों की जान सांसत में आ गई। बीयर बार से निकाल कर नशे में धुत्त चालक जीप लेकर रवाना हुआ। होश में नहीं होने से जीप बेकाबू हो गई। कुछ दूरी पर ही कार और बाइक को टक्कर मारता हुआ दो राहगीरों को चपेट में ले लिया। उसके बाद हड़बड़ाहट में जीप दीवार से टकरा गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। जीप को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

सहायक उपनिरीक्षक प्रभुसिंह ने बताया कि इन्द्रा मार्केट में स्थित बीयर बार से एक व्यक्ति बाहर निकला। जीप स्टार्ट की। कुछ दूरी पर चला होगा कि उसने कार को टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे चालक हड़बड़ा गया। दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। वहां से पैदल गुजर रहे दौलतगढ़ निवासी राजकमलसिंह व विक्रमसिंह राजपूत को टक्कर मार दी। इससे राजकमल का पैर फ्रेक्चर हो गया।

जीप निकट ही दीवार में घुसकर रूक गई। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने जीप चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस वहां पहुंची और भीड़ से बचाकर उसे थाने ले आई। पुलिस ने राजकमल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।

सड़क हादसे में बालक की मौत

बिजौलियां. कोटा राजमार्ग पर आरोली के निकट रविवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत हो गई। बिजौलियां थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया। पुलिस सीसी कैमरे के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा