भीलवाड़ा

वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

निम्बाहेड़ा कलां और भटेरा में चल रहा था अवैध कोयला भट्टियों का काला कारोबार, एनजीटी में रिपोर्ट पेश, सुनवाई 16 को
2 min read
Mar 24, 2026
Shocking Revelations in Joint Report by Forest Department and Administration
वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा क्षेत्र में पर्यावरण और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 208 बीघा चरागाह भूमि पर पेड़ों के अवैध कटान का बड़ा मामला सामने आया है। संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट में पुष्टि की है कि आराजी नंबर 201, 203 और 204 की बेशकीमती भूमि पर बिना किसी अनुमति के पेड़ों की बलि दे दी गई। इतना ही नहीं, इस लकड़ी का इस्तेमाल निम्बाहेड़ा और भटेरा गांव में संचालित अवैध कोयला भट्टियों में किया गया। इस मामले में कई अधिकारियों, कर्मचारियों व सफेद फोश लोगों की मिली भगत भी सामने आई है। इस मामले में जिला कलक्टर स्तर पर अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

जांच में हुए ये बड़े खुलासे

बनेड़ा तहसील के बामणिया गांव में 208 बीघा चरागाह भूमि पर बड़े स्तर पर अवैध तरीके से पेड़ काटे गए। निम्बाहेड़ा कलां और भटेरा की खातेदारी जमीनों पर दर्जनों अवैध कोयला भट्टियां धधक रही थीं। इन अवैध भट्टियों के कारण क्षेत्र के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने इस मामले में संलिप्त अधिकारियों और डिफॉल्टर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार्जशीट जारी कर दी है।

जांच समिति की सख्त सिफारिशें

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। इसमें पेड काटने वाले गिरोह और व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्यवाई की जाए। राजस्व और वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध कोयला भट्टियां पनपें तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को नियमित रखा जाए। साथ ही निम्बाहेड़ा कलां मामले में हाईकोर्ट के स्थगन आदेशों पर कानूनी राय लेकर जमीनों को तुरंत खाली कराया जाए।

जांच रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी

वन विभाग, प्रदूषण बोर्ड व उपखंड प्रशासन ने संयुक्त जांच रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को सौंप दी है। अवैध कटान और कोयला भट्टियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। गहन अभियान चलाकर शेष भट्टियों को भी नष्ट किया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर अगली सुनवाई 16 अप्रेल को होनी है।

पत्रिका के खुलासे के बाद ध्वस्त की अवैध कोयला भट्टियां

राजस्थान पत्रिका की ओर से 15 मार्च को कोटड़ी के खौफनाक कांड से भी नहीं लिया सबक: बनेड़ा में 200 बीघा चरागाह स्वाहा खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद जिला कलक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए बनेड़ा के विकास अधिकारी श्रीकांत व्यास को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तहत 16 मार्च को बनेड़ा में गरजी जेसीबी: 74 अवैध कोयला भट्टिया जमींदोज, चरागाह उजाड़ने वालों में मचा हड़कंप एवं बनेड़ा में बड़ी कार्रवाई: 279 अवैध कोयला भट्टिया जमींदोज, माफिया में मचा हड़कंप शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे।

Updated on:
24 Mar 2026 09:13 am
Published on:
24 Mar 2026 09:13 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट