
Bभीलवाड़ा. Bजिले के जहाजपुर कस्बे के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र बुरहान देशवाली ने प्रतिभा का परचम लहराया। व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले बुरहान पुत्र इस्लाम देशवाली, माता- शबनम ने एक ही वर्ष 2026 में देश की तीन प्रमुख और कठिनतम परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
बुरहान ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा में एनटीए की आंसर की के अनुसार 100 परसेंटाइल के साथ 720 में से 720 अंक हासिल किए। परिवार के सदस्यों का दावा है कि उनकी ऑल इंडिया रैंक प्रथम आनी तय थी। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द हुई तो मानसिक दबाव के बावजूद बुरहान ने चुनौती को स्वीकार किया। री-नीट 2026 परीक्षा में उन्होंने 99.9 परसेंटाइल के साथ 720 में से 664 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 755 केटेगरी रैंक 225 प्राप्त की। नीट में झंडे गाड़ने के साथ बुरहान ने अन्य परीक्षाओं में भी अपना लोहा मनवाया। सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2026 में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जेईई मेन्स-2026 में देश की कठिनतम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 99 परसेंटाइल हासिल किए।
Bदो साल की तपस्या और परिवार का साथB
बुरहान पिछले दो साल से मां और छोटी बहन के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। दो सालों में वह एक बार भी घर जहाजपुर नहीं आए और त्योहार और पारीवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिया। मोबाइल से दूरियां बनाए रखी। परीक्षा तैयारी में मां और बहन का मानसिक रूप से साथ मिला।