भीलवाड़ा

वाहन चोरी में दो बाल अपचारी निरूद्ध

शक्करगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। दो बाल अपचारियों को निरूद्ध कर चोरी की तीन बाइक बरामद की। दोनों को न्यायाधीश के समक्ष पेश कर बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Aug 07, 2021
Two child abusers arrested in vehicle theft
Two child abusers arrested in vehicle theft

भीलवाड़ा. शक्करगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। दो बाल अपचारियों को निरूद्ध कर चोरी की तीन बाइक बरामद की। दोनों को न्यायाधीश के समक्ष पेश कर बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया।
थानाप्रभारी रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि १७ जुलाई को शक्करगढ़ में गांव बाहर भोज था। बुद्धिप्रकाश कीर, बनवारी कलाल और राकेश बैरवा की बाइक उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने अनुसंधान के बाद वाहन चोरी के आरोप में दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया। बाल अपचारियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थान से मास्टर चाबी लगाकर लॉक खोलकर वाहन चुरा ले जाते थे। बाल अपचारियोंा ने पण्डेर के बाजार से मोटरसाइकिल व जहाजपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने की बात कबूली है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशान देही पर चोरी करके छिपाई गई बाइक बरामद की गई। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल से आरोपी पकड़ा में आए थे।

Published on:
07 Aug 2021 10:11 pm