भीलवाड़ा

गर्मी व उमस के कारण परिवार बरामदे में सोता रहा, चोर रोशनदान तोड़ ले गए लाखों का माल

सेणुंदा गांव में रविवार रात चोरों ने विद्युत निगम के कर्मचारी के घर को निशाना बनाया
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 9:57 PM IST
Vant Breaking stealing houses in bhilwara
Vant Breaking stealing houses in bhilwara

करेड़ा।

क्षेत्र के सेणुंदा गांव में रविवार रात चोरों ने विद्युत निगम के कर्मचारी के घर को निशाना बनाया। कमरे का रोशनदान तोड़ भीतर प्रवेश किया। यहां से नकदी समेत लाखों के गहने पार कर ले गए। वारदात के समय परिवार गर्मी के कारण बरामदे में सोया हुआ था। जाग होने पर सोमवार सुबह परिवार को पता लगा। करेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।


पुलिस के अनुसार सेणुंदा निवासी विनोद मेघवंशी रात में परिवार समेत सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौटे। गर्मी अधिक होने से बरामदे में परिवार समेत सो गए। देर रात चोरों ने कमरे में रोशनदान को तोड़कर भीतर प्रवेश किया। कमरे में रखा सामान बिखेर दिया। बक्से से सोने की झुमकी, टीका, चेन, अंगूठी, पायजब समेत तीन तोले के सोने के तथा तीन किलो चांदी के गहने ले गए। वहीं बक्से में रखे दो हजार रुपए भी चोरी हो गए।

नहीं खुला बक्सा तो ले गए साथ
चोरो ने बक्से को खोलने का प्रयास किया। कामयाब नहीं हुए तो अंदर से दरवाजा खोल बक्से को साथ ले गए। घर से कुछ दूर ले जाकर उसका ताला तोड़ दिया। उसमें से गहने लग गए। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा तो परिवार हक्का-बक्का रह गया। रोशनदान टूटा हुआ मिला।

दो गुटों में मारपीट, तीन जने घायल

गंगापुर. कस्बे में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला लाठी-भाटा जंग तक पहुंच गया। मारपीट में तीन जने घायल हो गए। उनको भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। मारपीट की रिपोर्ट गंगापुर थाने में दी गई।
पुलिस के अनुसार कस्बे के विद्युत निगम के दफ्तर के निकट हुई इस घटना में लाखोला निवासी श्रवण जाट (२२), सरगांव निवासी राजेश जाट (२३) व तिरोली निवासी सुभाष जाट (२३) घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को गंगापुर चिकित्सालय भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उनको प्राथमिक उपचार कर भीलवाड़ा रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट