भीलवाड़ा

राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला ने एक साथ 3 बेटों को दिया जन्म, बच्चों की किलकारी गूंजने से घर में जश्न का माहौल

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। एक तरफ तीन बच्चों की किलकारी गूंजने घर में जश्न का माहौल है।
2 min read
three-children-birth-2

Bhilwara News: भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। एक तरफ तीन बच्चों की किलकारी गूंजने घर में जश्न का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की खबर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु इकाई में मंगलवार शाम एक महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया। कोटडी क्षेत्र के काटी की सारा का खेड़ा निवासी रेखा गुर्जर (26) ने सिजेरियन तकनीक के माध्यम से इन बालकों को जन्म दिया।

मां और तीनों बच्चे स्वस्थ

गायनिक विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मुकेश सुवालका की टीम ने जटिल प्रसव कराया। प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। जूनियर रेजिडेंट डॉ. मोनिका चौधरी ने बताया कि प्रत्येक बच्चे का वजन दो किलो के अंदर है। बाल रोग विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।

परिवर में नए सदस्य आने से खुशी का माहौल

परिवार में तीन नए सदस्यों के आने से खुशी का माहौल है। दंपती के पहले से एक बेटा है। डॉक्टरों की मानें तो किसी महिला को जुड़वा बच्चे होना सामान्य मामला माना जाता है, लेकिन, भीलवाड़ा जिले की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती है।

Updated on:
01 May 2025 08:20 am
Published on:
01 May 2025 07:53 am
Also Read
View All
साइबर सुरक्षा का लगाए लोगो… डिजिटल जालसाजों की नई चाल: चुनावी हलचल के बीच एक छोटी सी भूल खाली कर सकती है बैंक खाता

राजस्थान निकाय चुनाव: नेताओं के दफ्तर छोड़ ज्योतिषियों के द्वार पहुंचे दावेदार

20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा