भीलवाड़ा

तंत्र—मंत्र करने का आरोप लगाते हुए महिला से कहा डायन, पति व पुत्र को साथ लेकर थाने आने लगी तो रास्ते में रोककर की मारपीट

खेत में घुसकर महिला के साथ मारपीट और उसे डायन कहकर प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 10:09 PM IST
Woman said witch to torture in bhilwara
Woman said witch to torture in bhilwara

गंगापुर।

खेत में घुसकर महिला के साथ मारपीट और उसे डायन कहकर प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगापुर थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाधिकारी लक्ष्मणराम ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम को खेत पर थी। इस दौरान गलोदिया निवासी भरत गुर्जर, माधु गुर्जर समेत कुछ लोग खेत में अनाधिकृत प्रवेश कर गए। वहां उसे अकेली देखकर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान परिवार पर तंत्र-मंत्र कर देने का आरोप लगाते हुए डायन कहकर प्रताडि़त किया। पीडि़ता ने घर पहुंच कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पति व पुत्र को साथ लेकर गंगापुर थाने आने लगी तो रास्ते में रोककर पुन: मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

होटल व्यवसायी पर पाइप व लाठियों से हमला, कार से आए थे हमलावर

करेड़ा।

क्षेत्र के गंगापुर रोड स्थित सबलपुरा चौराहे के निकट होटल व्यवसायी पर सोमवार रात को कार में आए एक दर्जन हमलावरों ने लाठियों व पाइप से हमला कर दिया। इस दौरान गल्ले से नकदी छीनकर भाग गए। बचाव में आए व्यवसायी की मां व भाई को भी चोटे आई। करेड़ा थाना पुलिस ने हमले का मामला दर्ज किया।


जानकारी के अनुसार गंगापुर रोड स्थित सबलपुरा चौराहे के निकट गोपाललाल कुमावत की होटल है। सोमवार रात साढ़े दस बजे एक कार व बाइक पर 10-12 जनें हाथों में लाठियां व पाइप लेकर वहां पहुंचे। वहां पहुंचते ही ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर होटल के पीछे स्थित घर से बड़ा भाई नारायणलाल व माता अणछी देवी भी बचाव में दौड़कर आई। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। होटल के गल्ले में रखे चार हजार तीन सौ रुपए ले भागे। होटल में लगे सीसी कै मरे में घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस हमले के कारणों का पता कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट