26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर मिश्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

विशेषज्ञ डॉ. जी.के.मिश्रा को डाक्टर्स डे पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 6:51 PM IST

Life Time Achievement Award for Doctor Mishra in bhilwara

Life Time Achievement Award for Doctor Mishra in bhilwara

भीलवाड़ा।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन भीलवाड़ा शाखा की ओर से वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के.मिश्रा को डाक्टर्स डे पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें एमजीएच में पीएमओ के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं देने व 2015 से 2017 तक आईएमए भीलवाडा अध्यक्ष पद के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल प्रेसीडेंट एसोसिएसन अवार्ड हासिल करने पर यह अवार्ड दिया गया।

READ: राजस्थान के इस जिले अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी, चिकित्सक रहते हैं नदारद


रैंकिंग में अव्वल आने पर आरसीएचओ डॉ. गोस्वामी का सम्मान
भीलवाड़ा. मिसाल रैंकिंग सर्वेक्षण की हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में भीलवाड़ा के प्रदेश में पहले स्थान पर आने पर आरसीएचओ डॉक्टर सीपी गोस्वामी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भीलवाड़ा ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आईएमए भीलवाड़ा ब्रांच सचिव डॉक्टर फरियाद मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2017-18 में आरसीएचओ डॉक्टर सीपी गोस्वामी के प्रयासों से ही भीलवाड़ा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। सम्मान समारोह में कई चिकित्सक मौजूद थे।

READ:कांग्रेस का यूआईटी पर प्रदर्शन, डेढ़ घंटे चले धरने के दौरान लगाए 21 आरोप


होम्योपैथी के जनक हनीमैनी की जयंती मनाई
भीलवाड़ा. बिना ऑपरेशन व बिना साइड इफेक्ट के बीमारी का जड़ से इलाज करने वाली चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी का आविष्कार करके डॉ. हनीमैन ने मानव समाज पर जो उपकार किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। होम्योपैथी इजाद कर डॉ हनीमैन अमर हो गए है।

यह विचार स्वानंद होम्योपैथी चिकित्सालय में डॉ हनीमैन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सालय के संस्थापक सुनील आगीवाल ने व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. हनीमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी सेवाओ को याद किया गया। विगत 45 वर्षों से भीलवाडा, सांगानेर व अजमेर में नि:शुल्क सेवा देने वाले डॉ गजेंद्र सिंह मेहता को डॉ. हनीमैन सम्मान से नवाजा गया। डॉ. हेमराज मेनारिया व डॉ. कृष्ण गोपाल वशिष्ट ने भी होम्योपैथ को हर मर्ज में कारगर बताया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग