
bhilwara police ka rola
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस ने बुलेट बाइक में अवैध रूप से लगाए मॉडिफाइडसाइलेंसरों पर शनिवार को बुलडोजर चलाया। आमजन के लिए परेशानी का सबब बने ये साइलेंसर शहर की थाना पुलिस ने वाहनों से खुलवाए थे।
शहर में पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर डेढ़ सौ साइलेंसर पर जेसीबी चलाकर उनको चकनाचूर किया गया। यह कार्रवाई करके पुलिस ने उत्पातियों को कड़ा संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव व एएसपी पारस जैन समेत आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। https://www.dailymotion.com/video/x9yz2cs?retry
जानकारी के अनुसार शहर की सभी थाना पुलिस ने मॉडिफाइडसाइलेंसर को जब्त किया था। इन साइलेंसर को लगाकर उत्पाती युवक पटाखे की आवाज निकाल रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी करके इनके खिलाफ कार्रवाई की। इन वाहनों को थाने पर खड़ा करके साइलेंसर बदलवाया गया था।
Published on:
01 Feb 2026 01:43 pm

