
UnionBudget 2026-27
भीलवाड़ा। केंद्रीय बजट 2026-27 में वस्त्र मंत्रालय के लिए 5,279.01 करोड़ रुपये का आवंटन 'टेक्सटाइलसिटी' भीलवाड़ा के लिए निराशाजनक रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के बीच विलेज एंड स्मॉल इंडस्ट्रीज के बजट में 1.39% की कटौती (1,698.72 करोड़) ने स्थानीय उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है।
जहां भीलवाड़ा जैसे पारंपरिक केंद्रों के लिए बजट स्थिर है, वहीं उत्तर-पूर्व क्षेत्रों के लिए आवंटन में 16.81% की भारी वृद्धि क्षेत्रीय असंतुलन को दर्शाती है। उद्यमियों का मानना है कि लघु इकाइयों के बजट में कटौती से आधुनिकीकरण और सब्सिडी योजनाओं को गहरा धक्का लगेगा। https://www.dailymotion.com/video/x9yztpq
दूल्हा-दुल्हन ने देखा लाइव प्रसारण
सात फेरों के बंधन में बंधने से पहले, भीलवाड़ा शहर के एक रिसोर्ट में विवाह की रस्मों के बीच एक अनोखा दृश्य रविवार को देखने को मिला। सुनहरे भविष्य के सपने संजोए दूल्हा-दुल्हन ने परिजनों के साथ बैठकर केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा। गृहस्थी की नई पारी शुरू करने से पहले, देश की अर्थव्यवस्था में अपनी खुशहाली तलाशने का यह अंदाज खास रहा।
Published on:
01 Feb 2026 08:54 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
