26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी बनाने का झांसा देकर युवक छह माह तक बनाता रहा संबंध, कपासन में छोड़कर भागा तो युवती पहुंची सखी सेंटर और बताई आपबीती

एक युवती को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति अपहरण कर ले गया उसे बंधक बनाकर छह माह तक दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 9:41 PM IST

swindle wedding raping damsel in bhilwara

swindle wedding raping damsel in bhilwara

गंगापुर।

क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति अपहरण कर ले गया। उसे बंधक बनाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे कपासन में छोड़कर भाग गया। पीडि़ता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद गंगापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: राजस्थान के इस जिले अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी, चिकित्सक रहते हैं नदारद

थानाधिकारी लक्ष्मणराम ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि सुरावास निवासी नारायणसिंह सोलंकी छह-सात माह पूर्व शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसका यौन शोषण किया गया। गत 25 जून को आरोपी कपासन में छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद पीडि़ता ने सखी सेंटर पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेकर मामला दर्ज किया व आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

READ: जिला अस्पताल के एचआईवी मरीजों को डायलिसिस के लिए जाना पड़ रहा है बाहर, पहले लाइलाज एचआईवी ने घेरा, अब अस्पताल ने मुंह मोड़ा

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

माण्डल. भीलवाड़ा-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह गुढा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। एएसआई नन्द लाल गुर्जर ने बताया कि बनेड़ा क्षेत्र के खायड़ा निवासी खानदास (68) पुत्र बंशीदास सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने मालीखेड़ा आया था।

READ: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: चार जुलाई से तीन दिन जयपुर नहीं, अजमेर तक ही जाएंगी ट्रेनें, फुलेरा में चलेगा यार्ड अपग्रेडेशन कार्य

मंगलवार सुबह गांव लौटते वक्त गुढा चौराहे के पास वाहन ने चपेट में ले लिया। 108 एम्बुलेंस से गंभीर हालत में महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र हरिशंकर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग