भिंड

सरकारी कॉलेज में BSC-BA के छात्रों के बीच खुलेआम चल रही थी नकल, सामूहिक नकल का वीडियो वायरल

-इस सरकारी कॉलेज में चात्रों को है नकल की छूट-BSC-BA के छात्र खुलेआम कर रहे थे नकल-सामूहिक नकल का वीडियो वायरल-रजिस्ट्रार ने लहार कॉलेज को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

2 min read
Jul 28, 2022
News
सरकारी कॉलेज में BSC-BA के छात्रों के बीच खुलेआम चल रही थी नकल, सामूहिक नकल का वीडियो वायरल

भिंड. मध्य प्रदेश के में एक बार फिर सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। ताजा मामला भिंड जिले के लहार शासकीय कॉलेज से सामने आया है। लहार के शासकीय कॉलेज में परीक्षा के दौरान नकल करते छात्र-छात्राएं कैमरे में कैद हो गए हैं। BSC-BA के एग्जाम के दौरान गाइड और पर्चियां रखकर नकल करते परीक्षार्थियों का वीडियो वायरल हुआ है। परीक्षा के दौरान ड्यूटी शिक्षक की मौजूदगी में सामूहिक नकल की जा रही थी। वीडिया वायरल होने के बाद इसपर जीवाजी यूनिवर्सटी ने भी संज्ञान लिया है। रजिस्ट्रार ने इस संबंध में लहार कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

भिंड में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सटी ने संज्ञान लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील मंडेलिया का कहना है कि, चीटिंग का वीडियो सामने आने के बाद लहार कॉलेज को नोटिस जारी कर दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन से नकल के वीडियो पर जवाब मांगा गया है। कॉलेज के खिलाफ उच्च शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजा जाएगा। जीवाजी भिंड के कॉलेज में स्थाई ऑब्ज़र्वर तैनात किया जाएगा।

बेखौफ चीटिंग करते नजर आए छात्र

आपको बता दें कि, भिंड के लहार के सरकारी कॉलेज में बीए और बीएससी की परीक्षा मजाक बनकर रह गई है। सामूहिक नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। छात्र-छात्राएं खुलेआम गाइड और पर्चियां रखकर नकल करते दिखाई दे रहे हैं। रजिस्ट्रार ने लहार कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी कई बार जिले से नकल करते हुए छात्रों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

Published on:
28 Jul 2022 06:13 pm