29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा- ‘वो कौन हैं’, जवाब सुनकर हंसी रोक नहीं पाए प्रधानमंत्री

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बच्ची से सवाल किया कि, क्या वो जानती हैं कि, वो कौन हैं और क्या करते हैं? इसपर बच्ची ने जवाब दिया...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Jul 2022, 1:44 PM IST

News

जब पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा- 'वो कौन हैं', जवाब सुनकर हंसी रोक नहीं पाए प्रधानमंत्री

उज्जैन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में एक 8 साल की मासूम बच्ची से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बच्ची से सवाल किया कि, क्या वो जानती हैं कि, वो कौन हैं और क्या करते हैं? इसपर बच्ची ने जवाब दिया कि, 'आप मोदी जी हैं' और आप लोकसभा टीवी में नौकरी करते हैं। बच्ची के मूंह से ये सुनकर प्रधानमंत्री मोदी खुद की हंसी रोक नहीं पाए।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के उज्जैन से बाजपा सांसद अनिल फिरोजिया बुधवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने संसद पहुंचे थे। इस दौरान उनकी छोटी बेटी ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम ने भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया की बेटी अहाना से सवाल किया कि, वो जानती हैं कि वो कौन हैं। इसपर बेटी ने कहा- 'हां आप मोदी जी हैं। मैं आपको जानती हूं और मैं आपको टीवी पर देखती हूं और आप लोकसभा टीवी में नौकरी करते हैं। पीएम मोदी और इस बच्ची की वार्तालाप के बाद कमरा में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। फिर पीएम मोदी ने बच्ची को खाली हाथ वापस नहीं जाने दिया, उन्होंने बच्ची को चॉकलेट देकर विदा किया।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता के भाई की हत्या, बहाने से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल


सांसद ने किया ट्वीट

इस मुलाकात के संबंध में भाजपा सांसद ने ट्वीट कर लिखा- आज का दिन अविस्मरणीय है, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, परम आदरणीय नरेंद्र मोदी से आज सपरिवार मिलने का सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद और जनता की नि:स्वार्थ सेवा का मंत्र प्राप्त हुआ. मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे कर्मठ, ईमानदार, नि:स्वार्थ, त्यागी और देश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्रीं नरेंद्र मोदी जी के सानिध्य में मुझे भी जनता की सेवा का अवसर मिला। आज मेरी दोनों बेटियां छोटी बालिका अहाना और बड़ी बालिका प्रियांशी प्रधानमंत्री मोदी से प्रत्यक्ष मिलकर उनका स्नेह पाकर बहुत आनंदित और अभीभूत है।'

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो