
भाजपा नेता के भाई की हत्या, बहाने से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के बेलबाग थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले प्रेम सागर इलाके में बीती रात भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, वारदात पुरानी रंजिश के चलते हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने मिलकर अंजाम दी है। बीजेपी नेता के भाई अरुण चौहटेल पर हमलावरों ने कई जानलेवा हमले किये, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि, इस घटना में जान गवाने वाले अरुण चौहटेल को भाजपा नेता के चचेरा भाई हैं। वहीं वारदात के बाद इलाके में तनाव का हालात बन गए हैं। लोगों की मांग है कि, पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करे। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इलाके वासियों को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि, जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आवाज देकर बुलाया और कर दिया ताबड़तोड़ हमला
बताया जा रहा है कि, अरुण चौहटेल की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जब मृतक घर से किसी काम के लिए बाहर निकला था, तभी रास्ते पर खड़े पहले से कुछ लोगों ने उसे आवाज देकर बुलाया। हमले से अंजान अरुण चौहटेल जैसे ही उनके पास पहुंचा, हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ वार करने शुरु कर दिए और उसे मरा हुआ मानकर मौके से फरार हो गए। गंबीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुछ नाम आ रहे सामने
मृतक तक के परिजन का कहना है कि, उन्होंने हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुछ लोगों को देखा है, जिसके बारे में पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। मृतक के परिजन के अनुसार, हत्या करने वाले उसके पड़ोस में ही रहते हैं। हत्या में शामिल अभी तक 3 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो
Updated on:
28 Jul 2022, 11:50 AM IST
Published on:
28 Jul 2022, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.