
Jabalpur Horrific road accident- जबलपुर में र्पियो के अंदर जिंदा जले दो लोग (फोटो सोर्स- Patrika)
Horrific road accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बरेला से गुजर रहे जबलपुर-मंडला रोड पर हाईवा से स्कार्पियो टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी बीच रास्ते में आग की चपेट में आ गई जिससे स्कार्पियो में सवार दो जिंदा जल गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भारी भारी पुलिस बल मौक पर पहुंचा। मृतको और गाड़ी की पहचान में पुलिस जुट चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ने स्कार्पियो को 500 मीटर तक घसीटा था। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक हरियाणा के निवासी है।
पुलिस के अनुसार, शाम के समय बरेला के शारदा मंदिर के ढलान के पास मंडला की तरफ से आ रही स्कार्पियो हाईवा से ओवरटेक करते हुए एक दूसरे हाईवा से जा भिड़ी। स्कार्पियो दोनों हाईवा के बीच में जा फंसी जिससे उसमे आग लग गई। गाड़ी में सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच में गाड़ी के नंबर प्लेट से पता चला कि गाड़ी हरियाणा के रोहतक जिले के आर्यनगर क्षेत्र की है। पुलिस ने गाड़ी के मालिक से संपर्क कर घटना की सूचना दे दी है। मालिक ने बताया कि गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ने स्कार्पियो को 500 मीटर तक घसीटा था। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक हरियाणा के भिवानी जिले के निवासी थे। मृतकों की पहचान प्रवीण शर्मा गांव बौंद कलां और मोनू शर्मा गांव खेड़ी बूरा के नाम से हुई है।
चश्मदीदों ने बताया कि टकराने के आग इतनी तेजी से फैली कि गाड़ी में मौजूद दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले फायर ब्रिगेड को कॉल किया फिर खुद आग को बुझाने की कोशिश की। हालांकि, आग इतनी भीषण थी की वह उन्हें बचा न सके। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक दोनों यात्रियों की मौत हो चुकी थी।
खबर अपडेट की जा रही है। ……..
Updated on:
13 Jun 2026 07:34 pm
Published on:
13 Jun 2026 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
