भोपाल

Agniveer Bharti: मध्यप्रदेश में होने जा रही अग्निवीर भर्ती, जानें कब होगा आयोजन

Agniveer Bharti: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अगस्त महीने में अग्विवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। जिसमें 15 जिलों के लिए प्रतिभागी शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Aug 06, 2024
agniveer bharti

Agniveer Bharti: भारतीय फौज के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगस्त महीने में उनके लिए बंपर भर्ती निकलने जा रही है। दरअसल, राजधानी भोपाल में 22 अगस्त से 27 अगस्त तक अग्निवीरों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाना है। इस भर्ती में 15 जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे।

अग्निवीर भर्ती में शामिल होंगे 15 जिलों के युवा


अग्निवीर भर्ती में 15 जिलों के युवा शामिल होंगे। अशोक नगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के युवाओं के लिए इस भर्ती आयोजन किया जाएगा।


इन पदों के लिए होगी भर्ती


इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेकनिकल, अग्निवीर सहायक और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए रैली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही एमपी और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए सिपाही फार्मा, टेक्निकल सिपाही, नर्सिंग सहायक भर्तियों का आयोजन एक साथ ही किया जाएगा।


ये डॉक्यूमेंट्स लाना अनिवार्य


अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आपको प्रवेश पत्र और पूरे डॉक्यूमेंट्स लाना जरुरी हैं। जो कि अधिसूचना में दिए गए हैं। इसके साथ ही आधार कार्ड से मोबाइल नंबर भी लिंक होना जरुरी है। भर्ती में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी का मेल भेज दिया गया है। इस भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को एक दिन पहले विश्राम स्थली में रात 9 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। भर्ती दौड़ रात दो बजे शुरु होगी।

इस भर्ती का आयोजन मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम होगा। जिन प्रतिभागियों ने अप्रैल 2024 में आयोजित सामान्य ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण हुआ थे। वह लोग दूसरी भर्तियों में भाग ले सकेंगे।

Updated on:
06 Aug 2024 02:03 pm
Published on:
06 Aug 2024 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर