भोपाल

भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान, घर-घर जाकर बताई जाएंगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

BJP Campign : सोमवार से भारतीय जनता पार्टी 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान शुरु करने जा रही है। अभियान के तहत बीजेपी नेता घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

less than 1 minute read
भाजपा का 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान (Photo Source- Patrika)

BJP Campign : देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी सोमवार 9 जून भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान शुरु होने जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा नेता जनता के बीच और घर-घर जाकर मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां बताएंगे।

आपको बता दें कि, जातिगत जनगणना समेत देश हित में विभिन्न विषयों पर कांग्रेस सरकार के 60 साल की विफलताओं और भाजपा सरकार की 11 साल की सफलताओं को घर-घर पहुंचाने का टारगेट सेट किया गया है। जिसके लिए मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय की गई है।

ये आयोजन होंगे

अगले दिन यानी 10 और 11 जून को जिला स्तरीय प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। मंडल स्तर तक भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग शिविरों का आयोजन होगा। 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाएगी। जबकि, 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने अलग-अलग संभागों और जिलों में मंत्रियों, विधायकों, सांसदों की भी जिम्मेदारी तय हुई है। गौरतलब है कि, भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Published on:
08 Jun 2025 12:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर