मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया निर्णय
भोपाल. मध्यप्रदेश में स्कूल रि—ओपन की प्रक्रिया और आगे बढ़ गई है. प्रदेश में 1 सितंबर से 6वीं से 8वीं तक की क्लासेस भी शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार के साथ वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस निर्णय के अनुसार क्लास के संचालन के लिए पैरेंट्स की सहमति अनिवार्य बनाइ गई है.एक क्लास में 50 % बच्चे ही उपस्थित रह सकेंगे। कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में अभी सिर्फ 9वीं से 12वीं की क्लासेस लग रही हैं। ये क्लासेस भी 50% क्षमता के साथ लगाई जा रहीं हैं.
अभी चल रहीं 11वीं और 12वीं की क्लास सप्ताह में दो दिन लगती हैं जबकि 9वीं और 10वीं की क्लासेस सप्ताह में एक ही दिन लग रही हैं। अब 6 से 12वीं तक की क्लासेस अवकाश का दिन छोडकर यानि रोजाना लगाई जाएंगी. इसमें जिला क्राइसिस मैनेजमेंट, स्कूल शिक्षा विभाग और प्रिंसिपल मिलने वाले कोरोना के केस के हिसाब से स्कूल संचालन की समीक्षा करेंगे।
इतना ही नहीं, सितंबर के दूसरे सप्ताह में पहली से लेकर 5वीं तक की क्लासेस भी शुरू की जा सकती हैं। जहां बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां सप्ताह में एक दिन छोटे-छोटे ग्रुप में क्लास लगाई जा सकती है।