27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा...
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों को लेकर सभी पार्टियां लगातार अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही हैं। इसी के चलते ने बुधवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी।
इस लिस्ट में 27 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जबकि दो सीटों पर पहले से घोषित उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं।
सामने आई चौथी सूची की सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केसाले को उनकी मनपसंद सीट बालाघाट के वारासिवनी से ही कांग्रेस का टिकट मिला है। संजय ने कुछ समय पहले ही बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद कांग्रेस का हाथ थामा था।
ये है लिस्ट...
इस तरह अब तक कुल 213 प्रत्याशियों का कांग्रेस ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस के अनुसार 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को घोषित किए गए उम्मीदवारों में कांग्रेस ने रमेश दुबे को भिंड, प्रवीण पाठक को ग्वालियर दक्षिण, प्रीति अग्निहोत्री को इंदौर-1 और सुरजीत सिंह चड्ढा को इंदौर-4 से अपना प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले 155 उम्मीदवारों की पहली सूची कांग्रेस ने 3 नवंबर को जारी की थी, जिसमें 46 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया था। इसके अगले दिन यानि 4 नवंबर को पार्टी ने 16 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी।
वहीं 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची कांग्रेस ने सोमवार को जारी की थी। अभी 17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का पार्टी को और ऐलान करना है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस 2003 से की सत्ता से बाहर है। वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के केवल 57 विधायक हैं। जानकारों के मुताबिक सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इस बार पूरा जोर लगाती दिख रही है।
इसी के तहत इस बार टिकट बहुत सोच समझकर आपसी एकता के साथ जारी किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार किसी भी तरह की पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहती है।
ये है चौथी लिस्ट...
क्रमांक : विधानसभा : उम्मीदवार
1 : भिंड : रमेश दुबे
2 : गोहद - (SC) : रनवीर जाटव
3 : ग्वालियर दक्षिण : प्रवीण
4 : दमोह : राहुल सिंह लोधी
5 : हटा - (SC) : हरीशंकर चौधरी
6 : बांधवगढ़ - (ST) : डॉ. ध्यान सिंह परस्ते
7 : जबलपुर पूर्व - (SC) : लखन घनघोरिया
8 : निवास-एसटी : डॉ. अशोक मर्सकोले
9 : बालाघाट : विश्वेश्वर भगत
10 : वारासिवनी : संजय सिंह मसानी
11 : कटंगी : तमलाल सहारे
12 : सिरोंज : मसर्रत शहीद
13 : शुजालपुर : रामवीर सिकरवार
14 : खंडवा - (SC) : कुंदन मालवीय
15 : पंधाना : छाया मोर
15 : बुरहानपुर : रवींद्र महाजन
17 : खरगोन : रवि जोशी
18 : पंसीमल-(ST) : चंद्रभागा किरारे
19 : देपालपुर : विशाल पटेल
20 : इंदौर - 1 : प्रीति अग्निहोत्री
21 : इंदौर - 4 : सुजीत सिंह चड्डा
22 : महिदपुर : सरदार सिंह चौहान
23 : उज्जैन उत्तर : राजेंद्र भारती
24 : उज्जैन दक्षिण : राजेंद्र वशिष्ठ
25 : रतलाम शहर : प्रेमलता दवे
26 : मंदसौर : नरेंद्र नाहटा
27 : मल्हारगढ़-(SC) : परशुराम सिसौदिया
28 : अलोट-(SC) : मनोज चावला
29 : जवाद : राजकुमार अहीर