भोपाल

Crime News : तंत्र-मंत्र के झांसे में आई छात्रा, UPSC में चयन कराने के नाम पर किया दुष्कर्म, लाखों रुपए के जेवर भी हड़पे

MP News : राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन लोगों ने मिलकर अपने जाल में फंसा लिया। यह मामला दो साल पुराना बताया जा रहा है।

2 min read
May 04, 2024

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा से तंत्र-मंत्र के नाम पर एक युवक ने झांसा देकर दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने धार्मिक अनुष्ठान कराने के नाम पर लड़की से लाखों रुपए के जेवरात भी हड़प लिए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक अन्य व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पिपलानी पुलिस के मुताबिक, छात्रा बीटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई एक कॉलेज से कर रही है। कॉलेज में उसकी पहचान अभिषेक जाट नाम के युवक से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। कुछ दिनों तक बात करने के बाद अभिषेक ने लड़की को प्रपोज कर दिया। जिसके बाद लड़की ने यूपीएससी का हवाला देकर प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया।

UPSC में सिलेक्ट कराने का दिया झांसा


आरोपी अभिषेक ने पिछले दिनों लड़की को बताया कि उसका दोस्त एक गुरुजी को जानता है। वो तंत्र-मंत्र के जरिए एग्जाम क्लियर कराने में मदद कर सकते हैं। इसके बाद पीड़िता आरोपी की बातों में आ गई और फोन पर अभिषेक के दोस्त अमर से बात की। अमर ने पीड़िता को झांसा देकर कहा कि गुरुजी से बात हो गई है। एक धार्मिक अनुष्ठान कराना होगा। इससे तुम्हारी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। अमर ने फोन पर गुरुजी से भी बात करवाई। गुरुजी ने फोन पर कहा कि अनुष्ठान के लिए कलश में सोने के जेवरात रखकर पूजा करनी होगी। इसके बाद झांसे में आकर लड़की ने कुछ जेवर अमर को दे दिए लेकिन उसने जेवर ये कहकर लौटा दिए कि जेवरात कम हैं। कलश जेवरों से पूरा भरा होना चाहिए। तभी पूजा जाकर सफल होगी। कुछ दिनों बाद लड़की ने अपनी, चाची, दादी और मां के गहने तीन बार में अमर को दे दिए।

जबरदस्ती लड़की से बनाए संबंध


अमर ने जेवर लेने के बाद पीड़िता को कुछ दिन तक नहीं लौटाए। इसके बाद गुरुजी से फिर बात कराई और आदेश दिया कि मनचाही इच्छा को पूरी करना है तो तुम्हें अभिषेक जाट से संबंध बनाने होंगे। इस बात के लिए भी लड़की राजी हो गई और 1 जून 2022 को पीड़िता के साथ एक होटल रुम में दुष्कर्म बनाए। इसके बाद लड़की का फोन उठाना बंद कर दिया। जब घरवालों ने जेवर गायब देखे। तब घर में हंगामा मच गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने घरवालों को पूरी सच्चाई बताई।

Published on:
04 May 2024 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर