
भोपाल. एमपी में शुक्रवार-शनिवार रात को जमकर पानी बरसा। प्रदेश में राजधानी भोपाल, विदिशा, सिवनी, मंडला सहित 18 जिलों में बारिश हुई। राजधानी में चार घंटों में एक इंच बरसात दर्ज की गई। इधर प्रदेश में मानूसन की आहट सुनाई देने लगी है। निवाडी, टीकमगढ में भारी बारिश करानेवाला बिपरजाय चक्रवात अब रीवा शहडोल की ओर खिसक गया है। इस बीच मौसम विभाग के प्रदेश के नौ जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है हालांकि ये प्री मानसूनी बारिश ही होगी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सोें में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाडा, सिवनी व मंडला जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि ये बारिश मानसूनी नहीं बल्कि प्री मानसूनी ही रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार निवाडी, टीकमगढ में भारी बारिश करानेवाला बिपरजाय चक्रवात अब रीवा शहडोल की ओर खिसक गया है।
दोपहर से शाम तक चला बारिश का क्रम, कभी मध्यम तो कभी तेज हुई बारिश- शुक्रवार को भोपाल में प्री मानसून की बारिश हुई। शहर में रुक.रुककर हुई बरसात ने शहरवासियों को भिगोया। इससे मौसम भी सुहाना हो गया। लोग आउटिंग के लिए निकले। गर्मी से परेशान कुछ लोग जानबूझकर भींगने के लिए घरों से बाहर निकले और मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री मानसून की बारिश है।
चार घंटे में एक इंच बारिश
शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए और दोपहर बाद बारिश शुरू हो गयी। करीब 4 घंटे कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। राजधानी के अलग.अलग हिस्सों में दोपहर 1 से 5 बजे तक करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। रात में भी कई जगहों पर रिमझिम बरसात जारी रही।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बरसात
लखनादौन सिवनी- 164.5 मिमी
बेगमगंज रायसेन- 149.5 मिमी
नरसिंहगढ- 50.5 मिमी
भोपाल- 41 मिमी
बैरागढ- 41 मिमी