DA Hike and Advance Salary: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली पर डबल खुशखबरी मिल सकती है। वित्त विभाग की ओर से एडवांस सैलरी के आदेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं डीए की खुशखबरी भी जल्द मिल सकती है।
DA Hike and Advance Salary: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का इन दिनों कभी खुशी कभी गम वाला हाल बन चुका है। सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली पर पहले दी सैलरी देने का निर्णय किया है। अब महंगाई भत्ते (da hike) को लेकर सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। जिससे कर्मचारियों में असंतोष है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सरकार अगले कुछ दिनों में डीए देकर दिवाली की खुशियां डबल कर सकती हैं। उधर, महंगाई भत्ते से नाराज कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
एमपी के कर्मचारी संगठनों की सैलरी वाली मांग तो मोहन सरकार ने पूरी कर दी, लेकिन यह एडवांस सैलरी 28 अक्टूबर को खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसकी जानकारी सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए दी थी। उन्होंने लिखा था कि " दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।"
सरकार के इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत करते सीएम को धन्यवाद दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी 25 अक्टूबर या उससे पहले ट्रांसफर कर दी जाए। हालांकि, वित्त विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को सैलरी देने का आदेश जारी कर दिया गया है।
सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के लिए राज्य सरकार की ओर विचार-विर्मश चल रहा है। माना जा रहा है कि सरकार मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। ऐसे में प्रदेश के कर्मचारियों 5 फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। एमपी में अभी 46 फीसदी ही डीए मिल रहा है। जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए दिया जा रहा है।