भोपाल

कोरोना का खतरा बढ़ा: 9 दिन के लिए सबकुछ बंद, लोगों को घरों में रहना होगा

-आज शाम 6 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन- डरा रहे हैं कोरोना के आकड़े
2 min read
Apr 09, 2021
loh.png
lockdown

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में कोरोना वायरस (coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल के कोलार में 9 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। कोलार के वार्ड 80, 81, 82, 83, 84, 51, 52, 53 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कोलार में 9 दिनों का लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। जानिए लॉकडाउन में क्या पाबंदियां और छूट रहेगी...

- बैंक और एटीएम खुले रहेंगे।
-फीवर क्लिनिक के अलावा अस्पताल चालू रहेंगे।
-सैंपलिंग टीम भी घूमती रहेगी।
- इंडस्ट्रिज एरिया में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों की आवागमन की छूट रहेगी।
- सामान्य प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग नहीं आ जा सकेंगे।
- दूध पार्लर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे खोलने की अनुमति दी है।
- नगर निगम सब्जी की होम डिलीवरी भी करेगा।

यह पूरी तरह रहेगा बंद

- बिना कारण घरों से नहीं निकल सकेंगे।
- किराना दुकानें भी बंद रहेंगी।
- मॉल, जिम, सिनेमाघर, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4324 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 322338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4113 पहुंची है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 898 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75793 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 985 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 68245 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 6563 एक्टिव केस हैं।

Updated on:
09 Apr 2021 04:19 pm
Published on:
09 Apr 2021 04:19 pm