
Hardeep Singh Puri Property Details: मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ हरदीप सिंह पुरी ने अपना व पत्नी की संपत्ति का ब्यौरा भी हलफनामे में दिया है। हलफनामे के मुताबिक हरदीप सिंह पुरी की सालाना आय बीते पांच साल में 63.26 लाख से बढ़कर 75 लाख 57 हजार रुपये हुई है।
हलफनामे के मुताबिक हरदीप सिंह पुरी के पास कुल 6.54 करोड़ रुपए की चल और 20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बीते 5 साल में हरदीप सिंह पुरी की संपत्ति 63.26 लाख से बढ़कर 75 लाख 57 हजार रुपये हुई है। हरदीप पुरी ने अपनी आय के लिए पेंशन, केंद्रीय मंत्री के रूप में मिलने वाला वेतन, दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी से मिलने वाला किराया और बैंक जमा पर मिलने वाले ब्याज को आय का स्त्रोत बताया है।
हरदीप पुरी की पत्नी लक्ष्मी पुरी के पास 10.66 करोड़ रुपये की चल और 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके साथ ही पत्नी के पास 30 लाख स्विस फ्रैंक और 2 लाख 90 हजार 658 अमेरिकी डॉलर भी हैं। पत्नी लक्ष्मी पुरी की संपत्ति की आय का स्त्रोत भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से मिलने वाली पेंशन, जिनेवा (स्विट्जरलैंड) स्थित प्रॉपर्टी से मिलने वाला किराया और बैंक जमा पर मिलने वाला ब्याज बताया गया है।
हलफनामे में हरदीप सिंह पुरी ने पत्नी की संपत्ति के ब्यौरे के साथ ही पिछले 5 साल में हुई बढ़ोत्तरी को भी वर्षवार दर्शाया है। जो इस प्रकार है-