Health News: डब्लूएचओ के अनुसार रोजाना पुरुषों को 30 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
Health News: नमक और चीनी का सही मात्रा में सेवन जरूरी है। जिस तरह इन दोनों का अधिक सेवन मधुमेह, हाई बीपी और अन्य रोगों का कारण बनता है। उसी तरह इनकी कमी से भी शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में नमक के सही मात्रा में सेवन पर जोर दिया है। वहीं, मामले में डॉक्टरों का कहना है कि नमक और चीनी की सही मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जरूरी है।
देश में लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा तय सीमा से डेढ़ से दो गुना अधिक चीनी का सेवन करते हैं। जिससे मधुमेह, मोटापा, तनाव समेत आधा दर्जन रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। डब्लूएचओ के अनुसार रोजाना पुरुषों को 30 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
विशेषज्ञों के अनुसार नमक की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द हो सकता है। किडनी की समस्या हो सकती है, क्योंकि किडनी के लिए नमक जरूरी है। जिससे वो रक्त को साफ कर सके। इसी तरह नमक की कमी से नर्वस सिस्टम की समस्या पैदा कर सकती है। जिसमें तनाव और चिंता शामिल हैं।
मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार शरीर में चीनी की कमी से ऊर्जा में कमी आती है। जिससे जल्द थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके अलावा यह तनाव और चिंता पैदा कर सकती है। यही नहीं शरीर में शुगर लेवल गिरने से पाचन समस्या हो सकती है। जिसमें पेट दर्द और दस्त शामिल है।
● रोजाना भोपाल में आयोडीन युक्त नमक का सेवन किया जाए।
● प्रति व्यक्ति प्रति दिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी।
● औसतन रोजाना आयोडीन युक्त 5 से 10 ग्राम नमक के सेवन करना चाहिए।
डब्लूएचओ ने बताई चीनी की मात्रा
● रोजाना कुल केलोरी का 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सा चीनी से नहीं लेना चाहिए।
● व्यस्क व्यक्ति को दिन में 25 से 30 ग्राम चीनी खानी चाहिए।