भोपाल

होली पर यात्रियों को तोहफा, भोपाल से दानापुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train:होली पर ट्रेनों में भीड़ से राहत देने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। जबलपुर और दानापुर के बीच दो-दो ट्रिप के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को चला

less than 1 minute read
Mar 07, 2024


होली स्पेशल ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 और 26 मार्च को जबलपुर से 19:45 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:23 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:40 बजे अगले दिन प्रयागराज छिवकी 01:55 बजे और 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 20 और 27 मार्च 2024 को दानापुर स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी 18:30 बजे, सतना 23:45 बजे, और अगले दिन मैहर 00:23 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे और सुबह में 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

जबलपुर से पुणे, मुम्बई, पटना और अहमदाबाद, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में एक बार फिर लंबी वेटिंग लग गई है। होली के एक सप्ताह पहले से लेकर एक सप्ताह बाद तक की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इस वजह से यात्री परेशान हैं, लेकिन रेलवे ने होली स्पेशल के नाम पर कई ट्रेन चलाई है। सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेन मुम्बई, पटना रूट पर चलाई जा रही हैं।

Updated on:
07 Mar 2024 12:33 pm
Published on:
07 Mar 2024 12:30 pm
Also Read
View All