
Most Expensive Petrol Price Hike: एमपी के कई शहरों समेत भारत के िन शहरों में सबसे महंगा हुआ पेट्रोल। (photo: patrika creative)
Petrol Price Hike: तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दीं। इसके बाद शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल की कीमतें 3 रुपए से ज्यादा प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के साथ ही मध्य प्रदेश ने पेट्रोल की कीमतों में नया रिकॉर्ड बना लिया है। प्रदेश के 55 जिलों में पेट्रोल के दाम करीब 110 से 111 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गया है। ऐसे में सवाल लाजमी है कि आखिर मध्य प्रदेश में देश के कई राज्यों से महंगा पेट्रोल क्यों बिक रहा है? जानें एमपी के किस शहर में सबसे ज्यादा कीमत, किस शहर में सबसे कम, अब आगे क्या?
बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में मध्य प्रदेश ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों के लोगों से भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। दिल्ली में पेट्रोल करीब 97-98 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं मुंबई में यह 106-107 रुपए और चेन्नई में करीब 103-104 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट में 111 रुपए प्रतिलीटर तो भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में करीब-करीब 110 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक एमपी में पेट्रोल ज्यादा महंगा होने की बड़ी वजह राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT) और अतिरिक्त टैक्स हैं। मध्य प्रदेश उन राज्यों में से एक है, जहां पेट्रोल पर टैक्स का बोझ ज्यादा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार द्वारा कीमतें नियंत्रित होने के बावजूद अंतिम रेट यहां काफी ऊपर चला जाता है।
बता दें कि राजस्थान और महाराष्ट्र और गुजरात में भी पेट्रोल महंगा है, लेकिन MP में टैक्स स्ट्रक्चर कीमत को और बढ़ा देता है। दूसरी बड़ी वजह ट्रांसपोर्टेशन और डीलर कमीशन को माना जा रहा है। मध्य प्रदेश भौगोलिक रूप से बड़ा राज्य है और कई जिलों तक ईंधन पहुंचाने की लागत ज्यादा आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी ने भी पेट्रोल को महंगा कर दिया है।
शहर - कीमत प्रति लीटर
मंडला- 111.20 रुपए
छिंदवाड़ा- 111 रुपए
बालाघाट - 111 रुपए
अलीराजपुर- 111 रुपए
उमरिया- 111 रुपए
बड़वानी- 110.94 रुपए
सिवनी- 110.84 रुपए
दमोह- 110.50 रुपए
दतिया -110.25 रुपए
भिंड- 110.05 रुपए
पोर्ट ब्लेयर(अंडमान निकोबार)- करीब 84-85 रुपए
इटानगर (अरुणाचल प्रदेश)- करीब 92-93 रुपए
पणजी (गोवा)- 95-96 रुपए
दमन- 95-96 रुपए
सिलवासा- 95-96 रुपए
दिल्ली- 97-98 रुपए
चंडीगढ़- 97.98 रुपए
दिसपुर/गोआहाटी (असम)- 98-99 रुपए
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत 96.25 रुपए है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 97.55 रुपए है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 97.78 रुपए, गुरुग्राम में 98.64 रुपए और गाजियाबाद में 97.54 रुपए है। राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 107.99 रुपए और एमपी के भोपाल में 109.71 रुपए है।
बता दें कि आज शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतें 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ने के बाद भी पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल है। यहां केंद्र शासित प्रदेश होने और कम टैक्स के कारण पेट्रोल की कीमतें मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से भी 20-25 रुपए तक कम हैं।
इसी तरह गोवा और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी फ्यूल टैक्स कम होने से लोग राहत में हैं। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में वैट ज्यादा होने के कारण पेट्रोल की कीमतें 109 से 111 रुपए प्रति लीटर से भी ऊपर पहुंच गई हैं।
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में करीब 113.3 रुपए प्रतिलीटर
मंडला- 111.29 रुपए
रीवा- 111.28 रुपए
छिंदवाड़ा- 111.28 रुपए
बालाघाट - 111.28 रुपए
अलीराजपुर- 111.28 रुपए
उमरिया- 111.27 रुपए
हैदराबाद- 110.89
तेलंगाना- 110.89
मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स लिया जाता है। मई 2026 की बात करे तो प्रदेश सरकार पेट्रोल पर 29 फीसदी वैट के साथ ही 2.5 रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त उपकर यानी CESS लेती है। इसके साथ ही 1 फीसदी अतिरिक्त टैक्स भी वसूलती है। केंद्र सरकार का उत्पादन शुल्क भी शामिल कर लिया जाए, तो एमपी में टैक्स का बोझ 25-30 रुपए प्रति लीटर हो जाता है। एमपी में पेट्रोल की कीमतें इसीलिए पड़ोसी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात से भी ज्यादा है।
बता दें कि एक्साइज ड्य़ूटी से अलग वैट के दाम हर राज्य में बदलते रहते हैं। वैट की राशि सरकारें डीलर का कमीशन, एक्साइज ड्यूटी आदि को ध्यान में रखते हुए ही तय करती हैं। जिसका असर पेट्रोल की कीमतों पर नजर आता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि राज्यों का वैट स्ट्रक्चर ही तय करता है कि वहां के लोगों को पेट्रोल कितने रुपए का मिलेगा। ये बड़ा कारण है कि एक ही देश में कहीं पेट्रोल 80 से ऊपर है तो कहीं 109 और कहीं 113 से रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच गया है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। अब ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, दूध, राशन और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। आने वाले दिनों में अगर कच्चे तेल के दाम और बढ़े तो मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें और बढ़ेंगी। पश्चिमी देशों के संकट का असर अब मंहगाई के रूप में दिख रहा है।
Updated on:
15 May 2026 01:24 pm
Published on:
15 May 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
