भोपाल

‘मैं तो चाहती हूं कि टैक्स जीरो हो जाए….लेकिन’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा बयान

MP News: IISER में हुए 11वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दे दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं टैक्स जीरो हो जाए.. लेकिन....

less than 1 minute read
Aug 13, 2024
Nirmala Sitharaman

MP News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के लग रहे टैक्स को लेकर मध्यप्रदेश में बड़ा बयान दिया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार को आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के 11वें दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि मैं तो चाहती हूं कि टैक्स जीरो कर दूं, लेकिन देश के सामने अभी बहुत सारी चुनौतियां हैं। टैक्स से संबंधित सवाल मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

वित्त मंत्री बोलीं - चुनौतियों से निपटने के लिए टैक्स देने जरुरी


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए टैक्स की जरुरत है। हम अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई काम करने हैं। हम फंड के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रह सकते।

आगे उन्होंने कहा कि आज संस्थाने के लिए बड़े गर्व का दिन है। IISER नए-नए विचारों पर काम कर रहा है। आदि शंकराचार्य के समय से केरल के छात्रों ने देश में घूम-घूम कर ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया है।

इनोवशन से करें बेहतर काम


आगे केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए समाज को उपयोगी बनाएं। इनोवेशन के जरिए रिन्यूबल एनर्जी के क्षेत्र में अच्छा काम करें। देश के लिए ऐसी बैटरी बनाएं जो रिन्यूबल एनर्जी स्टोर कर सकें।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यहां पर 442 विद्यार्थियों को डिग्री मिल रही है। यह प्रतिभा का सम्मान है। धन में धन होता है। विद्याधन दुनिया सबसे बड़ा धन हैं। हजारों साल में आक्रांताओं ने जब भी हमारे भारत पर आक्रमण किया तो सबसे पहले शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया है। हम किसी को भी दबाना, लूटना नहीं चाहते। हम सर्वेभवन्तु सुखिनः के मंत्र पर चलते हैं।

Updated on:
13 Aug 2024 06:13 pm
Published on:
13 Aug 2024 06:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर