भोपाल

जयभान सिंह पवैया ने संभाला राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार

Jaibhan Singh Pavaiya - उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

2 min read
Mar 24, 2026
Jaybhan singh

Jaibhan Singh Pavaiya - पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया Jaibhan Singh Pavaiya ने सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा और शुक्ल ने पवैया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य वित्त आयोग पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी पवैया को शुभकामनाएं दीं।

संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधनों के तहत पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय स्थानीय निकायों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 243 (आई) एवं 243 (वाई) के अनुसार प्रत्येक राज्य में हर पांच वर्ष में राज्य वित्त आयोग का गठन किया जाता है। यह राज्य का 6वां वित्त आयोग है। राज्य वित्त आयोग का मुख्य उद्देश्य पंचायतों एवं नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति का आकलन करना, उनके आय के स्रोतों को मजबूत करने के उपाय सुझाना तथा राज्य के करों, शुल्कों एवं अनुदानों के उचित वितरण के संबंध में अनुशंसाएं देना है।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

ग्वालियर-चंबल की राजनीति में उनका खासा

बता दें कि जयभान सिंह पवैया मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। जयभान सिंह पवैया ने सन 2013 से 2018 तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। ग्वालियर-चंबल की राजनीति में उनका खासा दबदबा रहा पर कुछ सालों से वे अलगथलग से थे। पवैया प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वे ग्वालियर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। जयभान सिंह पवैया हार्डकोर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं।

राज्य सरकार ने 6 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में जयभान सिंह पवैया Jaibhan Singh Pavaiya की नियुक्ति के साथ सदस्य सचिव की नियुक्तियों की भी घोषणा की। आयोग में पूर्व आईएएस केके सिंह और विधानसभा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया जाएगा। वीरेंद्र कुमार राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। मप्र वित्त विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी का दायित्व भी निभा चुके हैं

Published on:
24 Mar 2026 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर