28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

CM Mohan Yadav-

less than 1 minute read
Google source verification
CM Mohan Yadav and BJP State President Hemant Khandelwal arrived in Delhi

CM Mohan Yadav and BJP State President Hemant Khandelwal arrived in Delhi

CM Mohan Yadav - एमपी के सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। बाद में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। उनसे कई मामलों पर गहन चर्चा की। सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली जाने से प्रदेश का राजनैतिक माहौल गरमा गया है। राज्य के निगम मंडलों में लंबे अर्से से अटकी पड़ी नियुक्तियों के संबंध में अटकलें तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात पर ट्वीट भी किया। एक्स हेंडल पर फोटो पोस्ट करते हुए इसे सौजन्य भेंट बताया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की एक साथ मुलाकात से प्रदेश के राजनैतिक हल्कों में अटकलों का बाजार गरम हो गया है। बताया जाता है कि दोनों नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है।

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शाह को प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हालातों से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।