25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में आईपीएस की सख्ती से मची खलबली, बीजेपी नेता की जब्त कर ली गाड़ी

IPS Chhatarpur- वाहन में कई अनियमितताएं पाई गईं। इसपर बीजेपी नेता पंकज पांड की कार जब्त कर ली गई।

less than 1 minute read
Google source verification
IPS officer seizes BJP leader's car in Chhatarpur

IPS officer seizes BJP leader's car in Chhatarpur

IPS Chhatarpur- मध्यप्रदेश में अनेक नेता खुद को नियम कानूनों से परे समझते हैं। इस पर भी अधिकारी प्राय: उनपर कार्रवाई करने से परहेज करते हैं। ऐसे माहौल में एक प्रशिक्षु आईपीएस ने दबंगियत दिखाई। उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए बीजेपी की एक वरिष्ठ नेता की गाड़ी जब्त कर ली। प्रदेश के छतरपुर में यह घटना घटी। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की सफारी गाड़ी जब्त की गई है। इससे जिले की राजनीति में खलबली मच गई।

कानून सबके लिए बराबर है, यह संदेश देते हुए छतरपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की तेज रफ्तार सफारी गाड़ी को रुकवाया। वाहन में कई अनियमितताएं पाई गईं। इसपर बीजेपी नेता पंकज पांड की कार जब्त कर ली गई।

पुलिस नौगांव रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में यहां वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की सफारी गाड़ी यहां से गुजरी। पुलिस ने गाड़ी रुकवाई और जांच शुरु की।

बीजेपी नेता की सफारी में काली फिल्म

बीजेपी नेता पंकज पांडे की सफारी गाड़ी में काली फिल्म लगी पाई गई। इसमें हूटर भी लगा था। गाड़ी के बीमा में भी कुछ गफलत थी। इन अनियमितताओं के सामने आने पर प्रशिक्षु आईपीएस ने बिना किसी दबाव के गाड़ी को तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए। बाद में सफारी को ओरछा रोड थाने में खड़ा कराया गया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।