24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: भाजपा नेता ने पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर, फोटो हुई वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली।

less than 1 minute read
Google source verification
chhatarpur news

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान एक विवाद अब अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना गया है। यह मामला 21 फरवरी का है, जब राहुल गांधी का पुतला दहन करने के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली। वीडियो सामने आया तो होने राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और पुलिस की कार्रवाई पर भी कई सवाल खड़े हुए।

आइए जानते हैं पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुतला दहन करने पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश क। इसी छीनाझपटी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कमुक्की शुरू हो गई। वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक पुलिसकर्मी की वर्दी (कॉलर) पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दी सफाई

जब विवाद बढ़ा तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे और उनके कार्यकर्ता पुलिस व वर्दी का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ बहुत अधिक थी और धक्का-मुक्की के दौरान कोई भी गिरकर चोटिल हो सकता था। पुलिस पुतला छीन रही थी और हम उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी गहमागहमी में किसी ने गिरने से बचने के लिए सहारा लेना चाहा और अनजाने में पुलिसकर्मी की वर्दी हाथ में आ गई। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार से वर्दी का अपमान करना नहीं था। लोग अपनी सोच के हिसाब से वीडियो को अलग-अलग नजरिए से पेश कर रहे हैं।