भोपाल

संदेशे आते हैं… गाना सुनकर रो पड़े शहीदों के परिवार, जाने आगे फिर क्या हुआ

शौर्य स्मारक में 'एक शाम देश के नाम' कार्यक्रम का आयोजन  

less than 1 minute read
Mar 05, 2019
संदेशे आते हैं... गाना सुनकर रो पड़े शहीदों के परिवार, जाने आगे फिर क्या हुआ

भोपाल। शौर्य स्मारक में सोमवार को 'एक शाम देश के नाम' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के 11 शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जबलपुर के जवान अश्विनी कुमार काची के शौर्य को सलाम करते हुए उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर महालक्ष्मी अय्यर ने भी प्रस्तुति दी। सिंगर्स ने जब मेरा रंग दे बसंती चोला और ये देश है वीर जवानों का गाना गाया तो जवान झूम उठे। वहीं, जब संदेशे आते हैं गाना गाया गया तो सैनिक और उनके परिजन अपने आंसू रोक नहीं पाए। परिजन उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

कार्यक्रम के दौरान आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं इस दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सिंगर्स ने जब मेरा रंग दे बसंती चोला और ये देश है वीर जवानों का गाना गाया तो जवान झूम उठे।

Published on:
05 Mar 2019 07:53 am
Also Read
View All