
एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव होने से 8 जिलों में बारिश का अलर्ट (Photo Source- Patrika)
MP Weather :मध्य प्रदेश में मई की शुरुआत से ही अधिकतर जिलों में जारी आंधी बारिश का दौर थमे अभी दो दिन भी नहीं बीते हैं कि, अब एक बार फिर सूबे का मौसम बिगड़ गया है। दरअसल, दो टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से सोमवार को एक बार फिर कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी समेत प्रदेश के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जबकि, दूसरी तरफ भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।
बता दें कि, रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी रतलाम में पड़ी है। यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का अनुमान है। इसकी वजह टर्फ और चक्रवात का सक्रीय होना है।
मौसम विभाग ने सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर और शाजापुर में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी भी जारी है।
रविवार को प्रदेश के कई शहरों में तेज गर्मी का दौर देखने को मिला। इनमें सबसे अधिक तापमान रतलाम में रिकॉर्ड हुआ। सीजन में पहली बार प्रदेश का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यहां लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा शाजापुर में 44 डिग्री, धार में 42.4 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री और नर्मदापुरम में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर और गुना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ।
बड़े शहरों में सबसे अधिक तापमान उज्जैन में 42.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके बाद इंदौर में 41.9 डिग्री, भोपाल में 40.4 डिग्री, जबलपुर में 38.9 डिग्री और ग्वालियर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश में हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का अधिक असर देखने को मिल सकता है।
-
Updated on:
15 May 2026 01:23 pm
Published on:
11 May 2026 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
