
हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े (Photo Source- Patrika)
Hyderabad-Gorakhpur Special Train : भारतीय रेलवे की ओर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत आसपास रहने वाले उन यात्रियों के लिए राहत भरी व्यवस्था की है, जो स्कूली बच्चों की छुट्टी और शादियों के सीजन में हैदराबाद से गोरखपुर या गोरखपुर से हैदराबाद के बीच आगामी दिनों में यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को मद्देनजर रखते हुए रेलवे ने 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संचालन की अवधि में फिर विस्तार किया है। ये स्पेशल ट्रेन भोपाल समेत आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी।
गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 8, 15, 22 और 29 मई को हैदराबाद से रवाना होगी। वहीं, दूसरी तरफ 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 10, 17, 24 और 31 मई को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन के ठहराव, समय और अन्य सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी।
ये सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो नौकरी, पढ़ाई, इलाज या पारिवारिक कारणों से उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले हैं। गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में लंबी वेटिंग की समस्या रहती है, ऐसे में अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अच्छी खासी बढ़ जाएगी।
इस विशेष ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 समेत 22 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ स्पेशल में पर्याप्त बर्थें खाली हैं। गोरखपुर की चार समर स्पेशल में पर्याप्त बर्थें खाली हैं। यात्री स्पेशल ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
भोपाल के अलावा कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
-गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल हैदराबाद से रात 09 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सिकन्दराबाद, नागपुर, भोपाल, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोंडा, गोमतीनगर, लखनऊ सिटी, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी होते हुए दूसरे दिन शाम 05:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी
Published on:
10 May 2026 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
