भोपाल

Gold Rate: सोने के भाव में भारी उछाल, 70 हजार पार होने वाला है सोने का भाव

Gold Rate Today in Madhya pradesh- भोपाल और इंदौर सराफा बाजार में सोने के भाव सबसे ज्यादा...।

2 min read
Mar 06, 2024
Gold Rate Today in Madhya pradesh

Gold Rate Today in Madhya pradesh-मध्यप्रदेश में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम सोना 65 हजार के पार पहुंच गया है। भोपाल सराफा बाजार में तो यह 66,400 पर पहुंच गया है। सोने-चांदी के उछाल से इस बार शादियों का बजट थोड़ा बड़ जाएगा।


भोपाल सर्राफा बाजार (gold price today bhopal) में तो यह 66,400 रुपए और इंदौर सर्राफा बाजार (Gold Rate in Indore) में प्रति 10 ग्राम 66,175 रुपए की रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। नई दिल्ली से आ रही खबरों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतें बढऩे से घरेलू बाजार में भी सोना नई ऊंचाइयां छू रहा है। मंगलवार को देश के सर्राफा बाजारों में प्रति 10 ग्राम हाजिर सोना 65,000 रुपए के पार निकल गया, वहीं एमसीएक्स पर यह 64,347 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो गोल्ड की ऑल-टाइम हाई कीमत है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी प्रति औंस सोने की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 2126 डॉलर पर पहुंच गई। एक औंस में 28.35 ग्राम सोना होता है। 2024 में गोल्ड की कीमतें 2.5 फीसदी बढ़ी है। गोल्ड की कीमतें बढऩे से इसके निवेशकों को फायदा हुआ है, लेकिन देश में अभी शादियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में गोल्ड की कीमतें बढऩे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं जानकारों का कहना है कि मई-जून में आम चुनाव के बाद सोना 70,000 रुपए के पार जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में स्थायी सरकार और जून, 2024 के बाद अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। आने वाले दिनों में देश की जीडीपी और महंगाई के आंकड़े भी और बेहतर होंगे, वहीं मई में अक्षय तृतीया भी है, जिस दौरान सोने का मांग ज्यादा होती है। ऐसे में गोल्ड के दाम और बढ़ सकते हैं।

गोल्ड के दाम में इजाफे का सबसे बड़ा कारण फेड की ओर से अनुमानित कटौती को बताया जा रहा है, जिसके तारीख की घोषणा फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल गुरुवार को अपनी स्पीच में कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो स्पीच में जेरोम पॉवेल ब्याज दरों में कटौती की डेट 1 मई फाइनल कर सकते हैं। इसी ट्रिगर की वजह से गोल्ड के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं भारत में शादियों का सीजन चल रहा है, जिससे गोल्ड ज्वैलरी की मांग बढ़ी है और कीमतों को सपोर्ट मिला है।

Updated on:
06 Mar 2024 07:54 am
Published on:
06 Mar 2024 07:38 am
Also Read
View All