भोपाल

एमपी के 10 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! बढ़ सकता है डीए-डीआर…

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
2 min read
Oct 13, 2025
Feature image

MP News: केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दे दी है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश के कर्मचारियों द्वारा डीए, डीआर और बोनस देने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों का मानना है कि दीपावली से पहले लाभ दे दिया जाए, ताकि कर्मचारी अपने परिवार के साथ खुशियां मना सकें।

इधर, यह भी माना जा रहा है कि राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर हर घर में खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के लिए बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देना चाहिए। इससे प्रदेश के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी सरकार से दीपावली से पहले महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की मांग की है।

बता दें कि, वर्तमान में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं, केंद्र सरकार के कर्मचारी अब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 58% डीए प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारियों का जुलाई 2025 से डीए ड्यू है।

Updated on:
13 Oct 2025 03:08 pm
Published on:
13 Oct 2025 03:07 pm