भोपाल

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका! खातों में नहीं पहुंची पहली किस्त

MP News: मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। जहां एरियर की पहली किस्त का भुगतान दिसंबर में होना था। जो कि अब तक नहीं हुआ है।

less than 1 minute read
Dec 29, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उनके एरियर की पहली किस्त उनके खाते में नहीं पहुंची है। दिसंबर महीने में एरियर की पहली किस्त का भुगतान होना था। दरअसल, 28 अक्टूबर को सरकार के द्वारा वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में 4% महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ जनवरी 24 से सितंबर 24 तक 9 महीने का एरियर चार किस्तों में देने को कहा गया था। मगर, अभी तक कर्मचारी इससे वंचित हैं।

आदेश के बावजूद कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंची किस्त


दीपावली के अवसर पर जल्दी वेतन देने के कारण 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के 28 अक्टूबर को आदेश होने के बावजूद लाभ नहीं मिल पाया था। अक्टूबर महीने का लाभ भी जुड़ने से 10 महीने की राशि चार किस्तों में दी जानी थी। जिसकी पहली किस्त दिसंबर 2024 को खाते में जारी होनी थी। जो कि अभी तक कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचे हैं।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को जिस महीने भुगतान होना चाहिए। उस महीने भुगतान न होना बड़े दुख की बात है। ऐसे ही 14 मार्च 2024 को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ते के आदेश को बावजूद जुलाई महीने की पहली किस्त मिलनी थी। जो कि खाते में नहीं पहुंची। फिर ऐसे ही हुआ 10 महीने के एरियर को चार किस्तों में कर्मचारियों को भुगतान किया जाना था। जो कि दिसंबर महीने में आनी थी। कर्मचारी संघ के महामंत्री ने सीएम मोहन यादव से अपील 31 दिसंबर से पहले कर्मचारियों को आर्थिक लाभ दिया जाए।

पहली किस्त में ऐसे होगा लाभ


7.50 लाख कर्मचारियों को पहली किस्त में कुछ इस प्रकार लाभ मिलेगा।

  • प्रथम श्रेणी2480 से 3500
  • द्वितीय श्रेणी8976 से 13000
  • तृतीय श्रेणी3120 से 5500
  • चतुर्थ श्रेणी2480 से 3500
Updated on:
29 Dec 2024 04:35 pm
Published on:
29 Dec 2024 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर