
Lavish Chaudhary in UAE(photo:Lavish FB)
Lavish Chaudhary Scam: निवेश के नाम पर देशभर के 12 से ज्यादा राज्यों में 3200 करोड़ की ठगी करने वाले संगठित गैंग के मास्टरमाइंड लविश चौधरी को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है।
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में की गई अब तक की कार्रवाई और लविश के आरोपों को इंदौर कोर्ट से वेरिफाई कराया गया है। जिसके बाद उन दस्तावेजों का अरबी और अंग्रेजी में ट्रांसलेट करवाया गया है। क्योंकि एसटीएफ की जानकारी के मुताबिक लविश का यूएई में शरण लेना पाया गया है। लिहाजा वहां अरबी और अंग्रेजी भाषा चलन में होने के कारण दस्तावेजों को इसी आधार पर तैयार करवाया गया है। ताकि यूएई से संवाद बेहतर हो सके।
एसटीएफ द्वारा तैयार किए गए लविश पर लगे आरोपों के कच्चा चिट्ठे की फाइल इसी सप्ताह पुलिस मुख्यालय के सीआइडी शाखा भेजी जाएगी। जहां से दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उसे गृह विभाग और शासन स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा जाएगा। यूएई में प्रत्यर्पण की कार्रवाई से पहले अदालत में सुनवाई का मौका मिलता है। अगर किसी देश ने औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा है।
Published on:
03 Mar 2026 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
