3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर पुलिस की अपील, ‘शुभकामना लिंक’ को न करें क्लिक, ध्यान रखें ये 5 बातें

Holi cyber fraud: ठग व्हाट्सऐप, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ग्रीटिंग कार्ड या गिफ्ट ऑफर का लालच दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Holi cyber fraud

Holi cyber fraud (Photo Source: AI Image)

Holi cyber fraud: जालसाज हर मौके को ठगी में बदलने के लिए नई-नई तरकीबें अपनाते हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। रंगों के इस पर्व की आड़ में लोगों को होली की शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में एक लिंक होता है, जिसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है और खाते से राशि गायब हो सकती है। शहर में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें लेकर साइबर पुलिस अलर्ट पर है।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोगों ने जैसे ही अनजाने में लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही मिनटों में उनके खाते से हजारों रुपए निकल गए। ठग व्हाट्सऐप, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ग्रीटिंग कार्ड या गिफ्ट ऑफर का लालच दे रहे हैं। इसलिए किसी भी संदेश को खोलने या लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।

असली वेबसाइट जैसा लिंक

संदेश खोलने से पहले भेजने वाले नंबर की जांच अवश्य करें। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ठगी के लिए भेजे जाने वाले लिंक देखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसे लगते हैं, लेकिन वास्तव में ये लोगों की बैंकिंग डिटेल और ओटीपी चुराने के लिए बनाए जाते हैं। कई बार लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण ठगों के पास चला जाता है, जिससे उनका काम आसान हो जाता है।

पुलिस की अपील

साइबर क्राइम टीम ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। त्योहार के नाम पर गिफ्ट, कूपन या इनाम का लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहें। यदि किसी के साथ ठगी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

केस-1: खाते से निकले 48 हजार

28 फरवरी को कोलार निवासी राहुल ने मोबाइल पर आए होली गिफ्ट हैम्पर के लिंक पर क्लिक किया। लिंक के माध्यम से एक एप डाउनलोड हो गया। जैसे ही उन्होंने ओटीपी साझा किया, उनके खाते से 48 हजार रुपए कट गए।

केस-2: होली कैशबैक का मिला ऑफर

एक मार्च को एमपी नगर निवासी सोनाली मिश्रा को होली कैशबैक ऑफर का संदेश मिला। लिंक खोलते ही बैंक डिटेल अपडेट करने का झांसा दिया गया और उनके खाते से 32 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

इस तरह बचें

-किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी से साझा न करें।
-क्यूआर कोड भरोसेमंद व्यक्ति का ही स्कैन करें।
-आपत्तिजनक पोस्ट न बनाएं और न ही फॉरवर्ड करें।
-संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।