भोपाल

एमपी में नए साल पर निकलेंगी बंपर भर्तियां, मिलेगी सरकारी नौकरी; भरे जाएंगे 44 हजार पद

MP News: मध्यप्रदेश में करीब 44 हजार पदों पर भर्ती की जाएंगी। जिसके लिए एमपीपीएसी और ईएसबी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं।

2 min read
Jan 03, 2026
फोटो सोर्स- एआई/पत्रिका

MP News: अगर आप भी मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए...साल 2026 आपके लिए बेहद खास हो सकता। इस साल राज्य में अलग-अलग विभागों में करीब 44 हजार पद भरे जाएंगे। एमपीपीएसी और ईएसबी ने कैलेंडर भी जारी कर दिए हैं।

MPPSC में भरे जाएंगे 155 पद

राज्य सेवा परीक्षा में इस बार 155 पद खाली है। जिसमें राज्य सेवा परीक्षा, वन सेवा परीक्षा, और सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रमुख हैं। अपर कलेक्टर के 17 पद और पुलिस डीएसपी के 18 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए एमपीपीएसी के द्वारा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरु होगी। 10 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया होगी। राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 वाली परीक्षा में शामिल में हो सकेंगे।

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 30 हजार पद

स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार के द्वारा MP TET के जरिए 30,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जानकारों की मानें तो वर्तमान में प्रदेश के भीतर वर्ग-1, 2 और 3 के 42,000 से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं। जिसमें 30 हजार पदों को भरने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भी भरे जाएंगे

राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती तीन चरणों में होगी। जनवरी, जुलाई और अगस्त में ये तीनों परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। कंप्यूटर साइंस विषय के लिए परीक्षा 4 जनवरी को निर्धारित की गई है। तकनीकी शिक्षा में डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए 22 फरवरी को परीक्षा आयोजित होगी। राज्य अभियांत्रिकी सेवा की परीक्षा 22 मार्च को होगी।

सिंहस्थ के पहले पुलिस भर्ती

सिंहस्थ:2028 को देखते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस विभाग बड़ी भर्ती करने की योजना में है। 22,500 पदों पर पुलिसकर्मियों की भर्ती की जानी है। एसआई और एएसआई के 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी परीक्षा 9 जनवरी को होगी। इसके आवेदन 27 अक्टूबर से शुरु होंगे। साथ ही 7500 आरक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। जो कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरी होगी।


Published on:
03 Jan 2026 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर